CrimeUttar Pradesh

शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुआ विवाद, 2 लोगों की मौत, 6 गिरफ्तार

अमेठी, 7 मई 2025

उत्तरप्रदेश के अमेठी में एक शादी की दावत के दौरान तंदूरी रोटी परोसने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया, जिसके परिणामस्वरूप अमेठी जिले में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक नाबालिग था।

पुलिस ने मामले में बताया कि अब तक इन मौतों के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह झड़प 3 मई की रात को सराय हृदय शाह गांव में हुई, जहां एक शादी समारोह चल रहा था और बारात जामों पुलिस थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से आई थी। पुलिस ने बताया कि दूल्हा गांव के प्रधान राम जियावन वर्मा का बेटा था। गौरीगंज के राजगढ़ लोधन का पुरवा निवासी रवि (18) और आशीष (17) दुल्हन पक्ष की ओर से मेहमान के तौर पर वहां मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, खाने के दौरान तंदूरी रोटी बांटने को लेकर बहस शुरू हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों किशोरों पर जानलेवा हमला किया गया।

अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, “दोनों पीड़ितों की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर एफआईआर में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।” उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ गौरीगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) और 191(3) (गैर इरादतन हत्या), 190 (हमला), 115(2) (सामान्य इरादा), 352 (आपराधिक बल) और 103(1) (समूह हिंसा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  अमेठी : सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर ने मनाया स्थापना दिवस...मेले में महिलाओं ने लगाए स्टॉल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link