National

पीएम मोदी ने सऊदी को बताया भारत का सबसे विश्वसनीय साझेदार, IMEEC को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली | 22 अप्रैल 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा से पहले एक इंटरव्यू में सऊदी अरब को भारत का सबसे विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक साझेदार बताया है। उन्होंने अरब न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत और सऊदी अरब के संबंध सिर्फ वर्तमान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सदियों पुरानी सांस्कृतिक और व्यापारिक साझेदारी पर आधारित हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सऊदी अरब भारत का एक समुद्री पड़ोसी, एक भरोसेमंद मित्र और रणनीतिक भागीदार है। उन्होंने कहा कि वह इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि दोनों देशों के बीच का रिश्ता 2014 के बाद लगातार मजबूत हुआ है और आज ये रिश्ता वैश्विक स्थिरता में एक मजबूत स्तंभ बन चुका है।

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भी सराहना की और उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा, “हर बार जब मैं उनसे मिला हूं, उन्होंने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है। उनकी दृष्टि और अपने नागरिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।”

ये भी पढ़ें:

साझेदारी की संभावनाओं पर बात करते हुए पीएम मोदी ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEEC) की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाले दशकों के लिए कनेक्टिविटी का भविष्य तय करेगी। यह न सिर्फ भौतिक रूप से बल्कि डिजिटल, ऊर्जा और डेटा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी गेम चेंजर साबित होगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब इस गलियारे को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इसके जरिए व्यापार में आसानी आएगी, सप्लाई चेन मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बनेंगे और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही भारत और सऊदी अरब स्वच्छ और हरित हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में भी मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-सऊदी संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें  गुजरात में 1800 करोड़ का 300 किलो ड्रग्स बरामद, कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link