National

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं हमारे राष्ट्र के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी सेवा एवं बलिदान को याद करता हूं। राष्ट्रपिता गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजा भैया के महल में ‘विजयराज’ की एंट्री : डेढ़ करोड़ के घोड़े संग UP के बाहुबली नेताओं में लग्जरी का नया शो!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link