Uttar Pradesh

वाराणसी को पीएम मोदी का तोहफा: आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन

वाराणसी,20 अक्टूबर 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने काशी में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का लोकार्पण किया है। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी भी मौजूद रहे। वाराणसी के दौरे पर पीएम मोदी आज बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्‍तारीकरण के तहत न्‍यू टर्मिनल भवन का शिलान्‍यास भी करेंगे। पीएम मोदी बनारस से ही 5 राज्यों को करीब 6,611 करोड़ रुपये की 24 प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।

आई हॉस्पिटल में हाईब्रिड मॉडल पर होगा काम

पीएम मोदी के हाथों लाकार्पित हॉस्पिटल वाराणसी ही नहीं आसपास के कई जिलों को राहत देगा। शंकरा आई फाउंडेशन के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. आरवी रमणी के अनुसार अस्पताल अनूठे हाइब्रिड मॉडल पर काम करेगा। इसके तहत न सिर्फ वाराणसी बल्कि उत्तर प्रदेश के आस-पास के गांवों एवं ज़िलों से आए मरीज़ों को भी सब्सिडी के साथ सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम वाराणसी समेत देशभर से जुड़ी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन की 6611.18 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

Advertisement

वह कांची पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती की उपस्थिति में 90 करोड़ रुपये से बने चिकित्सालय का लोकार्पण करने के बाद विशिष्टजन से संवाद करेंगे। मोदी दोपहर तीन बजे सड़क मार्ग से सिगरा स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग दो घंटे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वाराणसी समेत देश से जुड़ी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

प्रमुख परियोजनाएं

  • सिगरा स्‍टेडियम में नेशनल सेंटर ऑफ एक्‍सिलेंस (216.29)
  • सारनाथ में पर्यटन पुर्नविकास कार्य (90.20)
  • सीपेट परिसर में छात्रावास का निर्माण(13.78)
  • लालपुर स्‍टेडियम में छात्रावास व पवेलियन का निर्माण (12.99)
  • वाराणसी शहर में 20 पार्कों का सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य (7.85)
  • आईटीआई चौकाघाट व करौंदी में हाई-टेक लैब का निर्माण (7.08)
  • बाबतपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण और नए टर्मिनल भवन का निर्माण (2870 करोड़)

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में सीएम ने सुनी फरियाद, कहा... समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link