CrimeUttar Pradesh

पुलिस ने दो पशु तस्कर मुठभेड़ में पकड़े, गोवंशों को आजाद कराया

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 21 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में मंगलवार की भोर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने के कारण दोनों को ट्रामा सेन्टर में दाखिल कराया गया है।

पकड़े गए बदमाशों में अब्बू सहमा निवासी ग्राम चकिया कसारी मसारी धूमनगंज प्रयागराज व महबूब आलम कड़ाधाम कौशांबी का रहने वाला है। थाना अदलहाट व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम रानीबाग तिराहा के पास मुठभेड़ में दोनों को पकड़ा। महबूब के दाहिने व अब्बू सहमा के बांये पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास दो तमंचे कारतूस, एक स्विफ्ट कार व एक कंटेनर में लदे 32 गो-वंश बरामद किये हैं। क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने बताया कि पशु तस्कर कंटेनर में लदे गोवंशों को वध के लिए ले जा रहे थे। गांव के पास हुई मुठभेड़ के दौरान फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण भी सहमे रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आईं ननद-भौजाई, बाजार जाते हुए हादसा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link