CrimeNationalUttar Pradesh

दुस्साहसी को पुलिस ने सिखाया सबक… मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 8 मार्च 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जनपद में राजस्व निरीक्षक से दो लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

बेटे की शादी में जा रहे राजस्व निरीक्षक से लूटे थे दो लाख रुपये

ये भी पढ़ें:

बलिया में तैनात राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शुक्ला दो मार्च को अपने बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ-बलिया हाईवे पर नगर के अमहट चौराहे के पास स्थित गायत्री मंदिर के निकट पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने सुरेंद्र से दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था।

Advertisement

सीसीटीवी से हुई थी लुटेरों की पहचान, एक फरार

एएसपी अखण्ड प्रताप सिंह के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से लूट के दो आरोपियों मंगल और कृष्णा की पहचान हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि शुक्रवार रात दोनों आरोपी दुर्गापुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मंगल के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी कृष्णा मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें  ओमान हमले में मौत : देवरिया में दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार सदमे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link