National

भारत में पुतिन का ग्रैंड वेलकम… मोदी संग एक कार में पहुंचे पीएम आवास, कल का बेसब्री से इंतजार

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा, मोदी के प्राइवेट डिनर के खास मेहमान बने, कल दोनों देशों के बीच हो सकते है अहम फैसले

नई दिल्ली, 4 दिसंबर 2025:

देश की राजधानी दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कदम रख दिया है। भारत आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पालम एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। इसके बाद मोदी और पुतिन एक ही टोयोटा SUV में बैठकर सीधे लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

d765898d-9e80-4fa2-b817-f2fef82bd4ae
putin-modi-grand-welcome-india-delhi

बता दें रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है, जिसको लेकर सुरक्षा और कूटनीतिक तैयारी पहले से ही बेहद सख्त रखी गई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पुतिन से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अपने दोस्त का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मोदी ने कहा कि भारत-रूस की दोस्ती मुश्किल समय में कसौटी पर खरी उतरी है और दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिलता रहा है।

एयरपोर्ट से निकलने के तुरंत बाद पुतिन पीएम आवास पहुंच गए, जहां दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि आज रात प्रधानमंत्री मोदी पुतिन के सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। दिल्ली में मोदी ने उसी अंदाज़ में पुतिन का स्वागत किया जैसा चीन के तिआनजिन में पुतिन ने अपने वाहन में साथ बिठाकर किया था।

ये भी पढ़ें:

पुतिन का कार्यक्रम 5 दिसंबर को सुबह राष्ट्रपति भवन से शुरू होगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 11 बजे हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस समिट होगी। दोपहर बाद पुतिन इंडिया-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और फिर भारत मंडपम में भारतीय बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। दिन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित स्टेट डिनर के साथ होगा। भारत-रूस की ये उच्च स्तरीय वार्ताएं रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, अंतरिक्ष और रणनीतिक साझेदारी के कई बड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण मोड़ ला सकती हैं।

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमला: वीएचपी ने बताया नरसंहार, 25 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link