Entertainment

‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज…रितेश देशमुख बने योद्धा, संजय दत्त का दिखा खलनायक अंदाज

3 मिनट के ट्रेलर में बचपन से लेकर युद्धभूमि तक का सफर, मल्टीस्टारर कास्ट ने बढ़ाया स्केल 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, सलमान खान की एंट्री से चर्चा तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, 20 अप्रैल 2026:

राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। रितेश देशमुख इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं और निर्देशन भी खुद किया है। ट्रेलर में एक्शन, जंग, जज्बात और बड़े पैमाने की झलक साफ दिखती है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

करीब तीन मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत शिवाजी के बचपन से होती है, फिर कहानी तेजी से उनके योद्धा बनने तक पहुंचती है। मुगलों से टकराव, स्वराज की लड़ाई और बड़े युद्ध सीन ट्रेलर की जान हैं। विजुअल्स भव्य हैं, डायलॉग्स सीधे असर करते हैं, बैकग्राउंड स्कोर माहौल को मजबूत बनाता है। फिल्म की कास्ट भी इसका बड़ा प्लस पॉइंट है।

संजय दत्त अफजल खान के रोल में खतरनाक नजर आते हैं, जबकि अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी महाराज के किरदार में दिखते हैं। विद्या बालन बड़ी बेगम के रोल में नजर आती हैं। जेनेलिया देशमुख साईं बाई के किरदार में हैं। इसके अलावा महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी, अमोल गुप्ते, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

ये भी पढ़ें:

Raja Shivaji Trailer Riteish Deshmukh's Transformation (1)

Advertisement

ट्रेलर से एक दिन पहले सलमान की एंट्री का खुलासा किया गया था। बताया गया है कि वह फिल्म में खास भूमिका निभाएंगे, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, लेकिन इसे पारंपरिक अंदाज से अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है।

रितेश देशमुख ने इसे बड़े स्केल पर पेश किया है, जिसमें इतिहास के साथ सिनेमाई ट्रीटमेंट पर खास ध्यान दिखता है। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  Reporting Live Trailer Release : जर्नलिस्ट बनीं परिणीति, एक सवाल ने खोली रेत के काले कारोबार की परत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link