Uttar Pradesh

जेल में रक्षाबंधन की धूम… बहन से मिलने पहुंचे भाई, बहनें भी लाइन में दिखीं, खचाखच भरी रहीं बसें

अशरफ अंसारी

इटावा, 10 अगस्त 2025 :

यूपी के इटावा जिले में रक्षाबंधन का पर्व खुशियों से भरा रहा। जेल में बंद भाइयों के लिए बहनों ने लाइन में लगकर इंतजार किया तो भाई भी बंदी बहनों से मिलने आये और राखी बंधवाकर तोहफे दिए। इस दौरान गैर जिलों से बसों में सफर कर घर पहुंचीं और कलाई पर राखी बांधकर तोहफे व आशीर्वाद लिया।

इटावा के जिला कारागार में रक्षाबंधन के मौके पर भारी संख्या में बहने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए पहुंचीं। जेल प्रशासन के मुताबिक यहां 300 बहनों ने 181 भाइयों से जेल में मुलाकात की और रक्षा सूत्र बांधकर उनकी जल्द जेल से छूटने और लंबी आयु की कामना की। वहीं जिला कारागार में 3 भाई भी पहुंचे। जिन्होंने जेल में बंद बहनों से मुलाकात कर राखी बंधवाई। जिला जेल में आने वाली महिलाओं व युवतियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसको लेकर जेल प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए। यहां बैठने के लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था की गई। वहीं बहनों को प्यास बुझाने के लिए आरओ वाटर का इंतजाम किया गया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

सरकार की ओर से मुफ्त सफर की सुविधा मिलने से रक्षाबंधन पर्व पर बसें खचाखच भरी रहीं। रोडवेज के एआरएम उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि जिले से 266 बसों का विभिन्न जिलों से आवागमन हुआ। जिले से 86 बसों का संचालन किया जा रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए औरैया डिपो की 78, मैनपुरी की 40, बेवर की 35, फर्रुखाबाद से 27 बसें यहां आकर महिलाओं को उनकी मंजिल तक ले जाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें  Ayodhya Deepotsav 2026 : CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2017 से पहले बदहाल थी रामनगरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link