National

टाटा नेक्सन ईवी पर बंपर ऑफर, 465 किमी रेंज के साथ महिंद्रा XUV400 को देगी टक्कर

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी पर त्योहारी सीजन से पहले बड़ा डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। कंपनी ग्राहकों को इस मॉडल पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और ग्राहक अपने नज़दीकी डीलरशिप से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नेक्सन ईवी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसमें दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं – पहला 30kWh का, जो 129 बीएचपी की पावर और 215 एनएम टॉर्क देता है, और दूसरा 40.5kWh का, जो 144 बीएचपी पावर और 215 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। छोटा बैटरी पैक 325 किमी की रेंज देता है, जबकि बड़ा पैक फुल चार्ज पर 465 किमी तक चल सकता है। कार में तीन ड्राइव मोड – इको, सिटी और स्पोर्ट – दिए गए हैं।

फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर कैमरा, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर, वॉइस कमांड, पार्किंग सेंसर, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल और सनरूफ जैसे आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। डिजाइन में 16-इंच अलॉय व्हील, प्रोजेक्टर और हैलोजन लैंप, फोल्डेबल साइड मिरर और रियर पर ईवी बैज शामिल है। सुरक्षा के लिए कार को 5-स्टार NCAP रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं।

नेक्सन ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल में 17.19 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV400 से है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP विधानमंडल का सत्र कल से : वंदे मातरम् पर होगी चर्चा, SIR के मुद्दे पर हंगामे के आसार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link