Raebareli City

रायबरेली पहुंचे संत रितेश्वर, कैबिनेट मंत्री ने उतारी आरती, AI के इस्तेमाल पर दी ये नसीहत

रायबरेली में 11 सितंबर से शुरू हो रहा कथा महोत्सव, AI का इस्तेमाल सकारात्मक कामों के लिए करने की अपील, सपा के वीडियो को लेकर राजनीतिक दलों को दी नसीहत, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में सरकार के कदमों का किया समर्थन, ट्रस्ट में सेना के अधिकारी की नियुक्ति को बताया नई शुरुआत

विजय पटेल

रायबरेली, 8 सितंबर 2026:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में पहुंचे आध्यात्मिक गुरु संत रितेश्वर ने AI, राम मंदिर, गौ संरक्षण सहित कई मौजूदा मुद्दों पर अपनी बात रखी। गोरा बाजार स्थित कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे के आवास पर उनके पहुंचने पर स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों को भी AI के इस्तेमाल को लेकर नसीहत दी।

राजनीतिक दल AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें

ये भी पढ़ें:

संत रितेश्वर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सकारात्मक व रचनात्मक कामों के लिए होना चाहिए। समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े वीडियो के संदर्भ में उन्होंने राजनीतिक दलों को AI जैसी तकनीक के इस्तेमाल में जिम्मेदारी बरतने की बात कही।

राम मंदिर मामले पर सरकार के कदम का समर्थन

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में संत रितेश्वर ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का समर्थन किया। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में सेना के अधिकारी की नियुक्ति को एक नई शुरुआत बताया। संत रितेश्वर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से चलाए जा रहे गौ संरक्षण अभियान का भी स्वागत किया। उन्होंने गौ संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों को लेकर अपनी सहमति जताई।
sant-riteshwar-raebareli-visit-ai-usage-advice-manoj-pandey (2)

बंगाल के खानपान विवाद पर रखी बात

आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के बंगाल में नवरात्रि के दौरान मांसाहार नहीं करने के बयान से जुड़े मुद्दे पर संत रितेश्वर ने कहा कि बंगाल की संस्कृति को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी पसंद का भोजन करने का अधिकार है। उनके मुताबिक सनातन जीवन जीने की शाश्वत पद्धति है।

ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक चलेगी कथा

ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक होने वाली पंडित प्रदीप मिश्रा की महाशिवपुराण कथा को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। मुलाकात में उन्होंने कथा के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया। फिलहाल आयोजन को लेकर रायबरेली के श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें  सरदार पटेल की जयंती पर रायबरेली में गूंजा ‘एकता का नारा’ ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब,

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button