Madhya Pradesh

शिवपुरी कांड पर सिंधिया का कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM ने पीड़ित परिवार के लिए की घोषणा

शिवपुरी,27 नवंबर 2024

शिवपुरी जिले के इंदरगढ़ गांव में एक दलित युवक नारद जाटव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना खेत में पानी देने के दौरान हुई, जब विवाद को लेकर गांव के दबंग सरपंच पदम सिंह धाकड़ और उसके परिवार के सदस्यों ने नारद की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। नारद को गंभीर हालत में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया, जिसमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अ

न्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने मामले के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भी निर्देशित किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस घटना पर दुख जताया और स्थानीय प्रशासन को आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मृतक की आत्मा की शांति की कामना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति दी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें देवेन्द्र फड़णवीस, समारोह मुंबई के आज़ाद मैदान में होगा

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link