CrimeUttar Pradesh

सुल्तानपुर: 24 घंटे में पुलिस की बदमाशों से दूसरी मुठभेड़… 2 बदमाश फिर दबोचे, पैर में लगी गोली

आशुतोष तिवारी 

सुल्तानपुर, 21 जुलाई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले की पुलिस ने 24 घंटों के भीतर दूसरी दफा हुई मुठभेड़ में दो और बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि बीती रात दोस्तपुर थाने की पुलिस को बदमाशों के इलाके से गुजरने का इनपुट मिला था। पुलिस ने मोतिगरपुर से दोस्तपुर की तरफ जा रहे बदमाशों को रोककर घेराबंदी की। ये देख बदमाशों ने टीम पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हुए, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में राजमंगल सिंह उर्फ गोलू और आदित्य सिंह शामिल हैं। राजमंगल पहाड़पुर रायपट्टी का रहने वाला है जबकि आदित्य सिंह बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र का निवासी है। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। इनके पास अवैध असलहे व एक कार बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि इससे पूर्व गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान शक्ति सिंह शाका और देव दत्त सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के अनुसार पकड़े गए बदमाश शुक्रवार रात मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा बाजार में दो आपराधिक गुटों के बीच मारपीट में शामिल थे। वायरल वीडियो में दोनों गैंग के लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस दिखे थे। कुछ ने फायरिंग भी की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। आदित्य सिंह, शक्ति सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ कर रही है।

ये भी पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मदद कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, मौके पर मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link