Lucknow City

‘कृष्णावतारम’ की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात…सात मई को रिलीज होगी फिल्म

मथुरा से ट्रेलर लॉन्च के बाद लखनऊ पहुंची स्टार कास्ट, सनातन थीम पर बनी फिल्म को लेकर कलाकारों में उत्साह

लखनऊ, 17 अप्रैल 2026:

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)’ की टीम ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां फिल्म को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। कलाकारों ने फिल्म की थीम, निर्माण और इसके संदेश को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

अभिनेत्री संस्कृति जयना ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर दो दिन पहले मथुरा में लॉन्च किया गया। उनका कहना था कि फिल्म की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है, इसलिए टीम यहां आकर मार्गदर्शन लेना चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर की शुरुआती फिल्म है, ऐसे में यह मुलाकात खास रही। अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने भी मुलाकात को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म सनातन परंपरा से जुड़ी कहानी पर आधारित है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

निर्माताओं के मुताबिक ‘कृष्णावतारम’ बड़े स्तर पर तैयार की गई फिल्म है, जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ सांस्कृतिक जड़ों को दिखाने की कोशिश की गई है। टीम ने उत्तर प्रदेश में फिल्म शूटिंग के माहौल और सुविधाओं की भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें:

मुलाकात के दौरान इस दौरान निर्देशक हार्दिक गज्जर, निर्माता सज्जन राजगुरु मौजूद रहे। दोनों ने प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी बात की। टीम ने राज्य की फिल्म नीति और बेहतर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सकारात्मक अनुभव साझा किया। फिल्म 7 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  इटावा : शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, बोले- नफरत फैलाने का काम कर रहे ये लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button