Uttar Pradesh

नोएडा में लेन बदलते ही जुर्माना, 500 रुपये भरने से बचेंगे या… ?

नोएडा,21 जनवरी 2025

नोएडा में अब वाहन चलाते समय लेन बदलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने तीन प्रमुख पॉइंट चिह्नित किए हैं, जहां यह नियम लागू होगा। ये पॉइंट नोएडा एक्सप्रेसवे, गार्डन गैलेरिया के पास और कालिंदी कुंज की दिशा में स्थित हैं। इन इलाकों में लेन बदलने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 500 से लेकर 1500 रुपये तक जुर्माना हो सकता है। शुरुआत में पुलिस मैन्युअल तरीके से चालान करेगी, लेकिन आने वाले दिनों में कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, इन पॉइंट्स पर साइन बोर्ड लगाकर वाहन चालकों को पहले से सूचित किया जाएगा, ताकि वे तय किए गए लेन में ही वाहन चला सकें। साइन बोर्ड लगाने के लिए नोएडा अथॉरिटी से मदद ली जाएगी और जहां कैमरे नहीं हैं, वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इस नए नियम से ट्रैफिक जाम की स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। इमरजेंसी वाहनों को इस नियम से राहत दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हाईकोर्ट का आदेश : रमज़ान पर संभल जामा मस्जिद की सफेदी और लाइटिंग करवाएगा एएसआई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link