National

ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन : PM किएर स्टार्मर का इस्तीफा, सितंबर से पहले मिलेगा नया नेता

लेबर पार्टी प्रमुख पद छोड़ने का ऐलान, 9 जुलाई से शुरू होगी नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया, 2016 के बाद ब्रिटेन को मिलेगा सातवां प्रधानमंत्री

न्यूज डेस्क, 22 जून 2026:

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ने पार्टी नेतृत्व से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि नए नेता के चयन तक वह प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे जिससे सत्ता का हस्तांतरण सुचारु रूप से हो सके।

10 डाउनिंग स्ट्रीट से राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि उनकी पार्टी के भीतर यह सवाल उठ रहा था कि क्या वह अगले आम चुनाव में लेबर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी का जवाब सुन लिया है। उसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। स्टार्मर अनुसार उनके हर फैसले का उद्देश्य हमेशा देश को सर्वोपरि रखना रहा है।

स्टार्मर ने बताया कि सोमवार सुबह उन्होंने किंग से बातचीत कर अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दे दी। साथ ही उन्होंने लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (एनईसी) से आग्रह किया है कि नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया का टाइमटेबल तय किया जाए। इसके तहत 9 जुलाई से नामांकन शुरू होंगे और पूरी प्रक्रिया गर्मियों की छुट्टियों तक पूरी कर ली जाएगी जिससे सितंबर में संसद के नए सत्र से पहले पार्टी को नया नेता मिल सके।

UK Political Crisis PM Keir Starmer Resigns Now (1)

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नेतृत्व के लिए मुकाबला होगा या निर्विरोध चुनाव। यदि एंडी बर्नहैम को कोई चुनौती नहीं मिलती है तो नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके लेबर पार्टी का नया नेता बनने की संभावना है।

स्टार्मर अप्रैल 2020 में लेबर पार्टी के नेता चुने गए थे और आम चुनाव में पार्टी की जीत के बाद 5 जुलाई 2024 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। उनके इस्तीफे के बाद ब्रिटेन को 2016 के बाद से अपना सातवां प्रधानमंत्री मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

स्टार्मर ने कहा कि जब उन्होंने पार्टी की कमान संभाली थी तब लेबर राजनीतिक, आर्थिक और नैतिक रूप से गंभीर संकट में थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम ने पार्टी से एंटीसेमिटिज्म का जहर खत्म किया, अर्थव्यवस्था, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जनता का भरोसा दोबारा कायम किया और यह साबित कर दिया कि लेबर पार्टी समाप्त नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि वह सत्ता के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित हस्तांतरण के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे तथा अपने उत्तराधिकारी को पूरा समर्थन देंगे। स्टार्मर ने यह भी कहा कि वह अपने पीछे पहले की तुलना में अधिक मजबूत और निष्पक्ष ब्रिटेन छोड़कर जा रहे हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने छह वर्षों तक साथ देने वाले सहयोगियों, प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों और सिविल सेवा के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button