Uttarakhand

उत्तराखंड आपदा : अब तक 274 यात्रियों को सुरक्षित निकाला, 135 को भेजा गया उत्तरकाशी व देहरादून

देहरादून, 7 अगस्त 2025:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, ITBP, NDRF और अन्य एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव के अनुसार अब तक 274 तीर्थयात्रियों को गंगोत्री और समीपवर्ती क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इन यात्रियों में गुजरात के 131, महाराष्ट्र के 123, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 12, दिल्ली के 7, राजस्थान के 6, असम के 5, कर्नाटक के 5, तेलंगाना के 3 और पंजाब का एक यात्री शामिल है।

बचाव कार्य के तहत आज 135 यात्रियों को हर्षिल से बाहर निकाला गया, जिनमें से 100 को उत्तरकाशी और 35 को देहरादून भेजा गया। इस तरह कुल 135 यात्रियों को उनके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:

सीएम पुष्कर सिंह धामी हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। सभी संबंधित एजेंसियों को प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को पूरी सतर्कता से कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : मिशन शक्ति के तहत मदरसे की छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की सीख, बढ़ाया हौंसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link