Uttarakhand

उत्तराखंड को मिला वित्तीय अनुशासन का सम्मान, छोटे राज्यों में दूसरा स्थान

देहरादून, 13 मई 2025:

उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की हालिया रैंकिंग में उत्तराखंड को छोटे राज्यों की श्रेणी में वित्तीय स्थिति के लिहाज से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में पहला स्थान गोवा को मिला है।

यह सफलता राज्य सरकार के सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकास-केन्द्रित नीतियों का परिणाम है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने, स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि, बकाया ऋण को संतुलित करने और सरकारी गारंटियों के प्रभावी प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।

सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट निवेश, सुशासन में भी अग्रणी

ये भी पढ़ें:

राज्य ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय निवेश किया है, जिससे उसकी रैंकिंग को और मजबूती मिली है। बेहतर सामाजिक सेवाओं ने राज्य के समग्र विकास को नई दिशा दी है। वित्तीय प्रबंधन के साथ-साथ उत्तराखंड ने प्रशासनिक दक्षता में भी अपनी पहचान बनाई है। न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी, व्यवसायिक माहौल को अनुकूल बनाने और डिजिटल ई-सेवाओं के विस्तार ने राज्य को सुशासन के क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है।

Advertisement

सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नीति-निर्माण और क्रियान्वयन में जो दृढ़ता दिखाई है, वह इस उपलब्धि का मुख्य आधार रही है। राज्य सरकार अब डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और सशक्त करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा, “यह उपलब्धि हमारी नीतियों, प्रशासनिक समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारी ‘डबल इंजन सरकार’ उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, दर्जनों घर बहे, कई लोग मलबे में दबे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link