Uttarakhand

मानसून से पहले सरकार की तैयारी…कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा, कहा-समय पर पूरे हों कार्य

सड़क अवरोध, जलभराव और बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां तेज, 1199 संवेदनशील सड़कों और 304 बाढ़ प्रभावित स्थलों पर विशेष निगरानी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 25 जून 2026:

प्रदेश में मानसून सीजन को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई है। गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सड़क अवरोध, जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा चुके हैं जबकि देहरादून स्थित केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहकर जिलों से वर्षा और जलस्तर की जानकारी प्राप्त कर रहा है। इसके अलावा 113 बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं और 304 संवेदनशील स्थलों की पहचान कर उनकी निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जीआईएस आधारित स्टॉर्म वाटर मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने बताया कि प्रदेश में ऐसी 1199 सड़कों की पहचान की गई है जो हर वर्ष मानसून के दौरान प्रभावित होती हैं।

इन सड़कों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। सड़को को दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। बैठक में लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जबकि विभिन्न जनपदों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

READ MORE

ये भी पढ़ें  आपदा में राहत दिलाएगी सेना, यूएसडीएमए करेगा पूरा सहयोग, त्वरित बचाव कार्यों की बनी प्लानिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button