योगी सरकार का तोहफा, AC बसों का किराया 20% सस्ता

लखनऊ,25 दिसंबर 2024
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर यूपी सरकार ने वातानुकूलित जनरथ बसों के किराए में 20 फीसदी की कमी की घोषणा की है। 25 दिसंबर, 2024 से 3X2 जनरथ/शताब्दी बस का किराया 1.63 रुपये प्रति किमी की जगह 1.45 रुपये प्रति किमी होगा, जबकि 2X2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी से घटकर 1.60 रुपये प्रति किमी हो जाएगा। यह कदम यात्रियों को ठंड में आरामदायक यात्रा का लाभ देने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे रोडवेज बसों का लोड फैक्टर बढ़ने की उम्मीद है, और आय में भी वृद्धि होगी।
रोडवेज के प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि किराए में कमी का लाभ प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री उठाएंगे। राज्य में कुल 700 एसी बसें संचालित हैं, और यह निर्णय शीतकालीन मौसम तक लागू रहेगा। पिछले साल भी दिसंबर में एसी बसों के किराए में कमी की गई थी, जो 18 फरवरी तक लागू रही थी।






