National

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में दमदार वापसी, डायलॉग में सनी देओल का इशारा!

मुंबई, 07 जुलाई 2025:
बॉलीवुड एक बार फिर से धमाकेदार टक्कर के लिए तैयार है। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है और फैंस की उम्मीदें अब सातवें आसमान पर हैं। खास बात ये है कि फिल्म प्रभास की ‘द राजा साब’ से 5 दिसंबर को सीधी भिड़ंत करेगी। लेकिन रणवीर ने फिल्म की पहली झलक में ही ऐसा पंच मार दिया कि दर्शकों को सनी देओल की याद आ गई।

फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो में रणवीर सिंह अकेले डायलॉग बोलते नजर आते हैं। 2 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में एक जगह वह कहते हैं, “घायल हूं, इसलिए घातक हूं।” यह लाइन सीधे तौर पर सनी देओल की दो हिट फिल्मों ‘घायल’ (1990) और ‘घातक’ (1996) की ओर इशारा करती है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस डायलॉग को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी और कहा, “सनी पाजी का जलवा यहां भी कायम है!”

रणवीर सिंह के इस किरदार में गुस्सा, जुनून और जबरदस्त एक्शन की झलक साफ नजर आ रही है। लंबे समय से फैंस उन्हें एक स्ट्रॉन्ग कमबैक में देखना चाह रहे थे और ‘धुरंधर’ उसी की पूरी तैयारी के साथ आ रही है। रणवीर के अलावा फिल्म में पांच और किरदार दिखाई दिए हैं, जो अपने लुक्स से खौफ पैदा कर रहे हैं।

यह फिल्म ऐसे समय आ रही है जब साउथ फिल्मों का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर लगातार बना हुआ है। प्रभास की हॉरर फिल्म पहले से ही 5 दिसंबर को स्लॉट कर दी गई है, लेकिन ‘धुरंधर’ की टीम ने इस टक्कर को लेकर पूरी प्लानिंग कर रखी है। रणवीर के अलावा बाकी कलाकारों का भी पिछला ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

ये भी पढ़ें:

रणवीर का यह डायलॉग न सिर्फ पुराने सनी देओल फैंस को उत्साहित कर गया, बल्कि फिल्म के प्रति एक गहरी उत्सुकता भी जगा गया है। अब देखना ये है कि क्या रणवीर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साब’ को पछाड़ पाएगी या नहीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गलवान घटना के बाद हर देशभक्त चीन के बारे में जवाब मांग रहा : कांग्रेस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link