National

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या से पहले का वीडियो वायरल, टूरिस्ट के कैमरे में गलती से हुआ कैद

इंदौर | 16 जून 2025

देशभर में चर्चा का विषय बने राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। अब राजा की हत्या से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक टूरिस्ट के कैमरे में गलती से रिकॉर्ड हो गया था, जिसमें राजा और उनकी पत्नी सोनम ट्रैकिंग करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सोनम आगे सफेद टीशर्ट में चलती हुई दिख रही हैं, जबकि राजा पीछे-पीछे सफेद स्लीवलेस टीशर्ट में नजर आते हैं। यह वीडियो मेघालय के मशहूर डबल डेकर रूट ब्रिज ट्रेक का है, जहां दोनों ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे। वीडियो शेयर करने वाले शख्स देव सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह 23 मई 2025 को ब्रिज की यात्रा पर गया था और जब वह वीडियो बना रहा था, तब गलती से राजा और सोनम कैमरे में कैद हो गए।

देव सिंह ने दावा किया कि सोनम वही सफेद शर्ट पहने थीं जो बाद में राजा के शव के पास बरामद हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह करीब 9:45 बजे राजा और सोनम नोगरीट गांव से ट्रैकिंग के लिए ऊपर जा रहे थे। देव ने कहा, “राजा वीडियो में सामान्य नजर आ रहे थे, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है।”

ये भी पढ़ें:

देव सिंह के मुताबिक, उनके पास एक और वीडियो भी है जिसमें इंदौर के तीन अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने इन दोनों से करीब 20 मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और अब पुलिस की हिरासत में हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद मेघालय पुलिस को जांच में अहम सुराग मिल सकता है। फिलहाल राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत पांच आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह वीडियो केस की गुत्थी सुलझाने में एक बड़ा प्रमाण साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें  जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बना आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा, गृह मंत्रालय ने दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button