Uttar Pradesh

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स के लिए खोले जाएंगे फीडिंग सेंटर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई तैयारी

लखनऊ, 23 अगस्त 2025:

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद लखनऊ नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए आहार स्थल (फीडिंग सेंटर) बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन केंद्रों को आबादी से दूर खाली और एकांत जगहों पर खोला जाएगा, जहां कुत्तों को लोग भोजन करा सकेंगे। इसके लिए स्थानीय आवासीय समितियों का सहयोग भी लिया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम सर्वे कराने के बाद टीम बनाकर काम शुरू करेगा। शहर में फिलहाल करीब सवा लाख आवारा कुत्ते होने का अनुमान हैं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के मुताबिक अब तक करीब 95 हजार कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक केवल काटने वाले कुत्तों को पकड़कर सेंटर में रखा जाएगा।

सामान्य कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी कर उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। आदेश में यह भी प्रावधान है कि अगर कोई व्यक्ति या एनजीओ इस काम में बाधा डालता है तो उस पर क्रमशः 25 हजार रुपये और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पशु कल्याण अधिकारी के मुताबिक नसबंदी अभियान न चलाए जाने पर आज शहर में कुत्तों की आबादी करीब चार लाख तक पहुंच जाती।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  नेटफ्लिक्स-वॉर्नर डील पर क्यों नाराज हुए ट्रम्प? जानिए क्या अब एक ही प्लेटफॉर्म चलाएगा पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link