Ho Halla Special

31 अक्टूबर या 1 नवंबर : जानें इस साल दिवाली कब है?

22 अक्टूबर 2024

दिवाली 2024 (दीपावली) की तारीख को लेकर इस साल काफी लोग भ्रमित हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि दिवाली कब है, इसलिए इस विषय को स्पष्ट करना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने घर से दूर हैं, तो सही समय पर इस त्योहार को मनाने के लिए अपने टिकट की व्यवस्था कर लें। इस लेख में हम दिवाली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करेंगे। सबसे पहले, आइए जानते हैं कि क्या दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को।

2024 में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसका कारण यह है कि दिवाली हमेशा कार्तिक माह की अमावस्या की रात को मनाई जाती है, और इस वर्ष अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को रात 03 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी, जो 1 नवंबर को सुबह 06 बजे तक रहेगी। चूंकि अमावस्या की रात 31 अक्टूबर को आ रही है, इसलिए इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

दिवाली का त्योहार वास्तव में भगवान राम के अयोध्या लौटने के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने 14 साल का वनवास पूरा किया और लंका के राजा रावण को हराकर माता सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे। यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय की याद दिलाता है। दिवाली केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह जीवन का उत्सव है, जिसमें लोग मिलकर खुशियों का आदान-प्रदान करते हैं और एक-दूसरे के साथ प्यार और भाईचारे का जश्न मनाते हैं।

सही मौसम के कारण, दिवाली के समय बैक्टीरियल ग्रोथ अधिक होती है। लेकिन इस दौरान जलाए जाने वाले तेल के दीपक और उनकी लौ के रसायनों से ये बैक्टीरिया मर जाते हैं। जब सैकड़ों दीये जलाए जाते हैं, तो इसका प्रभाव हजारों गुना बढ़ जाता है। इसी वजह से लोग इस त्योहार को खासतौर पर मनाते हैं, क्योंकि यह न केवल अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ें  केरल : अलाप्पुझा में देहरादून जैसा दर्दनाक हादसा, कार-बस दुर्घटना में पांच MBBS छात्रों की मौत, कार काटकर निकाले गए शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button