Ayodhya

छह साल बाद अयोध्या की लंबी छलांग… IGRS रैंकिंग में टॉप टेन में बनाई जगह, मिला ये स्थान

डीएम ने अधिकारियों को दी बधाई, बोले- इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाए, इससे पहले वर्ष 2020 में मिली थी टॉप टेन में जगह

अनिल निषाद

अयोध्या, 9 जून 2026ः

यूपी की अयोध्या ने जनशिकायतों के निस्तारण में एक बार फिर बाजी मारी है। रामनगरी ने मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में टॉप टेन में जगह बनाई है। प्रदेश में जिले को चौथा स्थान मिला है। इससे पहले वर्ष 2020 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रशासन की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाए। प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान मिले। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर आमजन का विश्वास मजबूत किया जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बच्चों की थाली सजाने वाले हाथों को मिला सम्मान, चार हजार से ज्यादा रसोइयों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button