Uttarakhand

बारिश होने से राहत भी, आफत भी…मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून समेत कई जिलों में ओले, बारिश और तेज हवाओं के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 11 जून 2026:

उत्तराखंड में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने आज अचानक करवट ली। राजधानी देहरादून समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

Monsoon Rain Update IMD Alerts for Heavy Rain (1)

ये भी पढ़ें:

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने एवं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 48 से 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है।

Monsoon Rain Update IMD Alerts for Heavy Rain (2)

इसके प्रभाव से मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा में बढ़ोतरी होने की संभावना हो सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी घट सकतीं हैं। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने एवं मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह भी दी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नर्सिंग भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, लेन-देन का मामला गरमाया, हाई लेवल जांच की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link