Lucknow City

ईको गार्डन में फैले ‘कॉकरोच’… नीली जर्सी में पहुंचे दीपके, पेपर लीक पर मंत्री से मांगा इस्तीफा

दिल्ली और पुणे के बाद लखनऊ पहुंचा कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, बड़ी संख्या में जुटे युवा, नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, ईको गार्डन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और आरएएफ तैनात

लखनऊ, 12 जून 2026:

टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर रात में लखनऊ पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शुक्रवार को राजधानी में हुए प्रदर्शन का मुख्य चेहरा बने। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और नीट पेपर लीक समेत विभिन्न भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की।

सुबह से ही ईको गार्डन में युवाओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। युवाओं का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Eco Garden Protest Blue Jersey Protesters Unite (1)

ये भी पढ़ें:

अभिजीत दीपके गुरुवार देर रात पुणे से लखनऊ पहुंचे थे। शुरुआत में प्रदर्शन को लेकर अनुमति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में प्रशासन ने निर्धारित स्थल पर कार्यक्रम की इजाजत दे दी। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की थी।

प्रदर्शन को देखते हुए ईको गार्डन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस बल के साथ आरएएफ की तैनाती की गई और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
अभिजीत दीपके ने कहा कि यह सिर्फ एक दिन का विरोध नहीं बल्कि देशभर में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उनके मुताबिक दिल्ली के जंतर-मंतर और पुणे में प्रदर्शन के बाद अब लखनऊ में युवाओं की भागीदारी ने इस मुहिम को और मजबूती दी है।

Eco Garden Protest Blue Jersey Protesters Unite (2)

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अमृतसर और बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जबकि 20 जून को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। बता दें कॉकरोच जनता पार्टी बीते कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया के जरिए तेजी से चर्चा में आई है। यह समूह परीक्षा अनियमितताओं, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहा है। लखनऊ का प्रदर्शन इसी अभियान का अगला कदम बताया जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  एक फाल्ट से चार घंटे अंधेरे में डूबे रहे कई मोहल्ले... बंद रहे एसडीओ व जेई के फोन, लोगों में आक्रोश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button