Prayagraj

ट्रिपल मर्डर : आंगन से बाहर तक मिलीं लाशें… सभी बुजुर्ग, पड़ोसी युवक पर प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

परिजनों ने पड़ोसी युवक पर जताया शक, पुलिस को दी नामजद तहरीर, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को हमलावरों ने नुकसान नहीं पहुंचाया, मृतक की बेटी के प्रेमी पहले दे चुका था धमकी

प्रयागराज, 16 जून 2026:

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक बुजुर्ग पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। हमलावरों ने घर के भीतर से लेकर बाहर तक पीछा कर हमला किया। तीनों के शव अलग-अलग स्थानों पर खून से लथपथ हालत में मिले।

पुलिस के मुताबिक, श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू (65), अमरावती (58) और इंद्रावती (55) की हत्या सिर पर किसी वजनदार चीज को हथियार बनाकर की गई। प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी या लोहे की रॉड जैसे हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। वारदात के समय घर में चार लोग मौजूद थे। परिवार की एक बुजुर्ग महिला भी घर में थी, जो सुरक्षित मिली है। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।

Triple Murder Horror Shocking Killing in Prayagraj (1)

ये भी पढ़ें:

मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य और पड़ोसी जागे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। मृतक श्यामलाल के छोटे भाई नींबू लाल ने बताया कि रात करीब नौ बजे सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। वह कमरे में सोए थे, जबकि श्यामलाल, अमरावती, इंद्रावती और परिवार की अन्य महिला बाहर सो रही थीं।

सुबह बाहर निकलने पर उन्होंने श्यामलाल का शव चारपाई के पास पड़ा देखा। कुछ दूरी पर दोनों महिलाओं के शव भी मिले। परिवार के मुताबिक, श्यामलाल की 19 वर्षीय बेटी पिछले तीन दिनों से अपने ननिहाल गई हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले हिमांशु यादव नामक युवक का लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उनका कहना है कि करीब 15 दिन पहले युवक ने परिवार को धमकी भी दी थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी युवक को नामजद किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  स्क्रीन पर देखीं जलभराव की तस्वीरें, डिप्टी CM बोले- सौ साल की जरूरत पर बनेगा Drainage Plan

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link