Uttar Pradesh

न सिफारिश, न घूस… सिर्फ मेहनत से मिली नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर बोले नवचयनित युवा

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर भर्ती हुए अभ्यर्थियों ने पूरी प्रक्रिया को बताया पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त

लखनऊ, 17 जून 2026:

यूपी में सरकारी भर्तियों को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकी। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
UP Police Computer Operator recruitment, CM Yogi appointment letter distribution, transparent government jobs UP, UPPRPB computer operator results, Yogi Adityanath Lucknow event, UP Police news Hindi, नीरज पाल कंप्यूटर ऑपरेटर, अंशिका मिश्रा यूपी पुलिस, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया

नवचयनित युवाओं ने कहा कि उन्हें नौकरी पाने के लिए न किसी सिफारिश की जरूरत पड़ी और न ही किसी प्रकार का अतिरिक्त खर्च करना पड़ा। केवल आवेदन शुल्क जमा कर उन्होंने अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर सफलता हासिल की। लखनऊ निवासी नीरज पाल ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रही। उन्हें केवल आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये खर्च करने पड़े।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की वजह से आज उनका सरकारी नौकरी का सपना पूरा हुआ है। वहीं जौनपुर के अरविंद कुमार ने कहा कि परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ घोषित किए गए और चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए गर्व का क्षण है।

हरदोई की अनामिका राजवंशी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में कहीं भी भेदभाव देखने को नहीं मिला। मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिला है। इससे युवाओं का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है। बिजनौर के पर्व कुमार ने कहा कि हर विद्यार्थी का सपना होता है कि उसे नियुक्ति पत्र मिले और जब यह सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त हो तो उसकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है।

उन्होंने भरोसा जताया कि जिस विश्वास के साथ सरकार ने उन्हें अवसर दिया है, उसी निष्ठा के साथ वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। चयनित अभ्यर्थी अंशिका मिश्रा ने निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। वहीं कार्तिक सैनी ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण क्षण बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से 16 अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें अरविंद कुमार, पर्व कुमार, नीरज पाल, अभय शुक्ला, विकास कुमार शर्मा, सूरज कुमार पांडेय, शिखर सिंह, अंशिका मिश्रा, सैयद शादाब हुसैन, अनामिका राजवंशी, अर्चना कुमारी, अवधेश कुमार, कल्पना जायसवाल, राहुल शर्मा, कार्तिक सैनी और कोमल सिंह शामिल रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button