Sitapur City

नैमिष धाम के पास दुकानों में भड़की आग, लाखों का नुकसान, व्यापारी सदमे में

तीर्थनगरी नैमिषारण्य में तड़के लगी भीषण आग से अस्थाई दुकानों में रखी पूजा सामग्री, चूड़ी-कंगन, बर्तन और अन्य सामान खाक, पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग रखी

सीतापुर, 18 जून 2026:

सीतापुर जिले की तीर्थनगरी नैमिषारण्य में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लगने से तीन अस्थाई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। हादसे में लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

घटना ललिता देवी मंदिर से चक्र रोड जाने वाले मार्ग पर बनी अस्थाई दुकानों में हुई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

आग में सरोज की परचून की लकड़ी की दुकान, कौशल की चूड़ी-कंगन की दुकान और अतीश सैनी की बर्तन व घरेलू सामान की दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। दुकानदारों के मुताबिक दुकानों में पूजा सामग्री, चूड़ी-कंगन, रेडीमेड सामान, बर्तन समेत बड़ी मात्रा में व्यापारिक सामग्री रखी हुई थी, जो कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।
naimisharanya-shop-fire-accident-sitapur-news

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उनके प्रयास नाकाम साबित हुए। देखते ही देखते तीनों दुकानें राख के ढेर में तब्दील हो गईं। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि वर्षों की मेहनत और उनकी जमा पूंजी एक ही रात में खत्म हो गई।

Advertisement

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रभावित व्यापारियों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, मुआवजा और पुनर्वास की मांग करते हुए जल्द राहत उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पति-पत्नी और 'वो' का झगड़ा... दम्पति ने खाया जहर, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link