Ayodhya

दस्तावेज लेखकों ने ई-रजिस्ट्री का विरोध जताया, विधायक को ज्ञापन, कहा-बेरोजगारी से बचाएं

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दिया आश्वासन, राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल से बात करेंगे, जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे, संघ के अध्यक्ष बोले- योजना पर पुनर्विचार करे सरकार

अनिल निषाद

अयोध्या, 19 जून 2026ः

स्टांप एवं पंजीयन विभाग की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ ने शुक्रवार को सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर योजना को तत्काल निरस्त कराने की मांग की। संघ का कहना है कि इस व्यवस्था से प्रदेशभर में हजारों दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के सामने रोजगार का संकट पैदा हो जाएगा।

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्षों से दस्तावेज लेखन एवं स्टांप विक्रय का कार्य करने वाले लोग शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप कार्य करते आ रहे हैं। डिजिटल व्यवस्था लागू होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए सरकार इस योजना पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करे।

ये भी पढ़ें:

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दस्तावेज लेखकों की मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में स्टाम्प व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल से बात की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, अंकित पाण्डेय, विकास जायसवाल, अजीत कुमार सिंह, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  अयोध्या : रामकोट परिक्रमा का एक साल पूरा... जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link