Uttar Pradesh

Love Affair Tragedy: तंग पत्नी ने साथ छोड़ा, प्रेमिका चाची से भी झगड़ा, युवक ने जहर खाकर दी जान

तीन साल से पत्नी मायके में रह रही थी, गांव में रिश्ते की चाची से चल रहा था प्रेम संबंध, प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पी लिया, मां ने महिला पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

हरदोई, 21 जून 2026:

हरदोई के माधौगंज थाना इलाके के इकसैया गांव में प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक की मौत हो गई। गांव के 35 वर्षीय प्रमोद ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की मां श्रीदेवी के मुताबिक, करीब 12 साल पहले प्रमोद की शादी किरण से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद गांव की ही रिश्ते में चाची लगने वाली एक शादीशुदा महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया। जब पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो घर में विवाद बढ़ गया। इसके बाद किरण पिछले तीन साल से मायके में रह रही थी।

परिजनों का कहना है कि पत्नी के अलग होने के बाद प्रमोद ज्यादातर समय अपनी प्रेमिका के घर पर ही बिताता था। शनिवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद वह अपने घर लौटा और कमरे में जाकर कीटनाशक पी लिया।

ये भी पढ़ें:

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 12:35 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक प्रमोद की मां ने गांव की महिला पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  FRAUD: एक पैन कार्ड से बनवाए 7 क्रेडिट कार्ड, तीन फर्मों से लोन, ऐसे लगाया 11 लाख का चूना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button