SportsUttarakhand

Pauri Indoor Stadium : खिलाड़ियों को सौगात, नया Badminton Court खुला

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं से लैस बैडमिंटन कोर्ट खिलाड़ियों को समर्पित किया गया, विधायक राजकुमार पोरी और डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर शुरुआत की, खिलाड़ियों की मांग पर फेदर शटल, हॉस्टल की भोजन व्यवस्था और फीडबैक बॉक्स को लेकर भी निर्देश दिए

योगेंद्र मलिक

पौड़ी, 22 जून 2026:

पौड़ी के कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में तैयार किए गए अत्याधुनिक Badminton Court का सोमवार को शुभारंभ हुआ। विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने संयुक्त रूप से कोर्ट खिलाड़ियों को समर्पित किया। उद्घाटन के बाद दोनों ने खुद रैकेट थामकर खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन भी खेला।

विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि पौड़ी को नई पहचान दिलाने में डीएम स्वाति एस. भदौरिया की अहम भूमिका रही है। जिला पुस्तकालय, जिला विज्ञान संग्रहालय समेत कई परियोजनाओं को जमीन पर उतारकर प्रशासन ने नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने तय समय में इंडोर स्टेडियम का सौंदर्यीकरण पूरा किया है। साथ ही खिलाड़ियों और नागरिकों से इसकी देखरेख में सहयोग की अपील भी की।

ये भी पढ़ें:

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को देखते हुए जरूरी सुधार कराए गए। उन्होंने बताया कि बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए बैडमिंटन कोच की भी तैनाती की गई है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही सही मार्गदर्शन मिल सकेगा।
pauri-indoor-stadium-kandolia-badminton-court-launch-players

Advertisement

जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में कई बदलाव किए गए हैं। वुडन फ्लोर मैटिंग, पॉलिशिंग, वॉल पेंटिंग, बिजली व्यवस्था में सुधार समेत कई काम पूरे किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों को बेहतर माहौल में अभ्यास और प्रतियोगिताओं की सुविधा मिलेगी। विधायक और डीएम ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और सुझावों को सुना। खिलाड़ियों ने फेदर शटल की उपलब्धता और खेल छात्रावास में भोजन व्यवस्था को लेकर कुछ मांगें रखीं। इस पर डीएम ने जिला खेल अधिकारी को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
pauri-indoor-stadium-kandolia-badminton-court-launch-players

खिलाड़ियों से लगातार सुझाव लेने के लिए स्टेडियम परिसर में फीडबैक बॉक्स लगाने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, डीएसटीओ राम सलोने, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान कुलदीप बिष्ट समेत खेल विभाग के अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी, कई हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link