Uttar Pradesh

किसान को खेत की खुदाई में मिला 200 साल पुराना खजाना, 18वीं सदी से जुड़ा मामला

शाहजहांपुर,7 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक किसान को खेत में जुताई के दौरान 18वीं सदी का खजाना मिला है। जेसीबी से मिट्टी निकलवाते समय तलवार, बंदूक, खंजर-भाले सहित कई पुरानी वस्तुएं बरामद हुईं। खजाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और पुरातत्व विभाग को तुरंत सूचना दी गई, और विशेषज्ञ इसे 200 साल पुराना खजाना बता रहे हैं।

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव में खेत जोतते समय 18वीं सदी के प्राचीन हथियार मिले। किसान बाबू राम को जुताई के दौरान हल से लोहे की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद 21 तलवारें, 13 बंदूकें, खंजर, भाले और बरछियां बरामद हुईं। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुरातत्व विभाग इसकी प्राचीनता की जांच करेगा। हथियारों की खबर से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजस्थान : नहीं बचाया जा सका 5 साल का मासूम, 150 फुट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे की 55 घंटे के बचाव अभियान के बाद मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link