Ayodhya

अयोध्या में केजरीवाल का हमला, बोले- भगवान राम के घर ‘महाडकैती’, दर्ज FIR फर्जी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने किए रामलला के दर्शन, कहा- छोटे लोगों को बनाया गया आरोपी, बड़े-बड़े लोगों को बचाने की हो रही कोशिश

अनिल निषाद

अयोध्या, 26 जून 2026ः

रामनगरी पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर चढ़ावे में की गई कथित चोरी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि भगवान राम के घर में ‘महाडकैती’ हुई है।

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान के आभूषण, हार, पादुका, सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात और करोड़ों-अरबों रुपये का चढ़ावा गायब हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में ‘बड़े-बड़े लोग’ शामिल हैं और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। आप नेता ने कहा कि बनाई गई एसआईटी और दर्ज एफआईआर फर्जी हैं। इनमें केवल छोटे लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
ayodhya-arvind-kejriwal-ram-mandir-donation-scam-allegation (2)

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपने आरोपों के समर्थन में उन्होंने सिंधी एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2021 में 200 किलो चांदी दान किए जाने का उदाहरण देते हुए दावा किया कि अब दानदाताओं के मन में भी अपने चढ़ावे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम के दर्शन करने और श्रद्धालुओं की भावनाओं के समर्थन में अयोध्या आए हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में बड़ा डिजिटल बदलाव... अब हर भुगतान पर नजर, CEO की नियुक्ति अंतिम दौर में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button