Jharkhand

“झारखंड चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री, ‘वनवासी’ बनाम ‘आदिवासी’ पर नई बहस शुरू”

सिमडेगा,7 नवंबर 2024

राहुल गांधी ने सिमडेगा में चुनावी सभा में कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है: एक ओर इंडिया गठबंधन है, जो संविधान की रक्षा कर रहा है, जबकि दूसरी ओर बीजेपी और आरएसएस हैं, जो इसे खत्म करना चाहते हैं। राहुल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहकर उनके अधिकारों का अपमान कर रही है, जबकि कांग्रेस उन्हें ‘आदिवासी’ मानती है, जो देश के पहले मालिक हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन छीनने की कोशिश कर रही है, जैसा कि अंग्रेजों ने किया था।

राहुल गांधी ने सिमडेगा में आदिवासियों की जमीन छिनने पर चिंता जताई और कहा कि विकास के नाम पर उनकी जमीन पर फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं, लेकिन वहां के बच्चों को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अमीरों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए, लेकिन किसानों को ऋण माफी का विरोध किया गया। राहुल ने जाति आधारित जनगणना, 50 प्रतिशत आरक्षण, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाने, और गरीबों के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं को लागू करने का वादा किया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  ओडिशा : ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में बाइक चालक की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link