Lucknow City

बहाली आदेश के बदले 20 हजार की रिश्वत! विजिलेंस ने बाबू रेखा मिश्रा को रंगे हाथ दबोचा

शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस ने लखीमपुर खीरी के विकास भवन स्थित DPRO कार्यालय में रंगे हाथ दबोचा, रकम भी बरामद

लखनऊ/लखीमपुर खीरी, 21 जुलाई 2026:

यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने लखीमपुर खीरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय की लिपिक (बाबू) रेखा मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विकास भवन स्थित कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता ने 16 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक रेखा मिश्रा विभागीय जांच के बाद नियमित वेतन सहित बहाली आदेश जारी कराने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही हैं। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को सतर्कता अधिष्ठान के अभिसूचना सेक्टर की टीम ने विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही 20 हजार रुपये आरोपी को दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेखा मिश्रा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तारी के बाद की गई जामा तलाशी में रिश्वत के रूप में लिए गए पूरे 20 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर के थाने में भ्रष्टाचार केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने वाले लोक सेवकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सतर्कता अधिष्ठान ने आम लोगों से कहा है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी काम कराने के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन 9454401866 पर दें जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें  UP : National Highway नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, योगी व गडकरी ने की बड़ी समीक्षा बैठक

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link