Lucknow City

लखनऊ में सियासी संग्राम : अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाई भड़के, राहुल के समर्थन में कांग्रेस भी सड़क पर, पुलिस ने घसीटकर बस में भरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हिरासत में लिए गए, विधानसभा और जनभवन पर आधी रात तक सपा-कांग्रेस का हंगामा, पुलिस से तीखी नोकझोंक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

लखनऊ, 22 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ मंगलवार शाम से देर रात तक सियासी टकराव का गवाह बनी। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में हुए प्रदर्शन के समर्थन में जनभवन (राजभवन) घेरने का प्रयास किया। दोनों दलों के प्रदर्शन के चलते विधानसभा, जनभवन और हजरतगंज क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
lucknow-political-drama-sp-congress-protest-akhilesh-yadav-ajay-rai (2)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जनभवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से काफी पहले ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ता जनभवन पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस से तीखी नोकझोंक के बाद प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर ईको गार्डन भेज दिया गया।
lucknow-political-drama-sp-congress-protest-akhilesh-yadav-ajay-rai (3)

कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारे लगाए और इस्तीफे की मांग की। डॉ. शहजाद आलम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को शर्मनाक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी छात्रों की लड़ाई लड़ रहे हैं। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता उसी संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने भी नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर स्याही भी फेंकी।
lucknow-political-drama-sp-congress-protest-akhilesh-yadav-ajay-rai

ये भी पढ़ें:

उधर, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हजरतगंज के अटल चौक पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह, राम सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फट गए।
lucknow-political-drama-sp-congress-protest-akhilesh-yadav-ajay-rai (5)

रात में जनभवन पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कई कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। सपा नेता पूजा शुक्ला समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस घसीटते हुए बसों तक ले गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

ये भी पढ़ें  मंत्री राजभर का अखिलेश पर तीखा वार, बोले- लोकनायक के नाम पर भ्रष्टाचार किया, इसलिए 9 साल से सत्ता से बाहर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button