Lucknow City

BJP : सम्मेलन में जानी बूथ की ताकत, स्वतंत्र देव सिंह ने अध्यक्षों को दिया चुनावी मिशन का मंत्र

कैबिनेट मंत्री ने भरा जोश, आगामी चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 22 जुलाई 2026:

मोहनलालगंज स्थित निजी रिजॉर्ट में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश दिया। सम्मेलन में संगठन के विस्तार, बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार करने और जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं को दिया घर-घर पहुंचने का संदेश

ये भी पढ़ें:

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ अध्यक्ष और समर्पित कार्यकर्ता हैं। हर बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उसकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और सरकार के कामकाज की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
bjp-booth-sammelan-mohanlalganj-swatantra-dev-singh-lucknow (2)

मजबूत बूथ को बताया जीत की कुंजी

विधायक अमरेश कुमार रावत ने कहा कि चुनावी सफलता का रास्ता मजबूत बूथों से होकर गुजरता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत करने की बात कही। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का संगठन है। अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता ही चुनाव में जीत की नींव रखते हैं।

युवाओं की भूमिका पर भी रहा जोर

भाजपा युवा जिला उपाध्यक्ष धीरू पांडेय ने युवाओं से संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर युवाओं की भागीदारी बढ़ने से संगठन और मजबूत होगा। सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला की मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र रही।
bjp-booth-sammelan-mohanlalganj-swatantra-dev-singh-lucknow (3)कार्यक्रम के आखिर में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। सम्मेलन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उज्ज्वला योजना: एक आम महिला ने मोदी को लिखी चिट्ठी... बताया कैसे आसान हुई जिंदगी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button