Uttarakhand

हाई-प्रोफाइल Party में ड्रग्स सप्लाई की थी तैयारी, तस्कर को दबोचा, 30 लाख का माल बरामद

सहारनपुर से देहरादून आया था तस्कर, ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर पुलिस की कार्रवाई, MDMA और स्मैक बरामद, पूछताछ में दूसरे तस्करों के नाम भी आए सामने

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 जुलाई 2026:

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चल रहे ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 48.55 ग्राम MDMA और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी यह खेप सहारनपुर से लेकर देहरादून आया था और शहर में होने वाली हाई-प्रोफाइल Party में सप्लाई की तैयारी कर रहा था।

रायपुर पुलिस की चेकिंग में हाथ लगा तस्कर

ये भी पढ़ें:

एसएसपी कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अपराध एवं यातायात जितेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश (32) निवासी ग्राम नागल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रायपुर थाना पुलिस को 21 जुलाई को गोपनीय सूचना मिली थी कि शहर में MDMA की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इसके बाद इलाके में चेकिंग शुरू की गई। अरण्य विहार इलाके में एक खाली प्लॉट के पास पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 48.55 ग्राम MDMA और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

हाई-प्रोफाइल Party में सप्लाई की थी तैयारी

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने प्रतिबंधित मादक पदार्थ सहारनपुर के एक स्थानीय तस्कर से खरीदे थे। वह इन्हें देहरादून में होने वाली हाई-प्रोफाइल Party में ऊंचे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाना चाहता था। पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें  अर्जुन हत्याकांड: हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे...पैर में लगी गोली, सुपारी लेकर किया था मर्डर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button