Lucknow City

धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा : ग्रामीणों ने घेरा मकान, तमिलनाडु से आए 5 समेत 7 लोग हिरासत में

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, डीसीपी बोले– बैंक ट्रांजैक्शन समेत सभी साक्ष्यों की जांच जारी, गांव में पुलिस तैनात

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 23 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के भरसवां गांव में कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों को लेकर भारी हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु से आए कुछ लोग लंबे समय से गांव में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। बुधवार देर शाम सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एक मकान पर पहुंच गए, उसे घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

हंगामे की सूचना पर मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में पहले भी कई लोगों का कथित रूप से धर्मांतरण कर उन्हें ईसाई बनाया जा चुका है। उनका आरोप है कि बाहरी लोग लंबे समय से गांव में सक्रिय थे। विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर लोगों को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए सातों लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके बैंक ट्रांजैक्शन सहित अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति इस कथित गतिविधि में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
lucknow-forced-conversion-dispute-7-detained-in-mohanlalganj (2)

Advertisement

घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धर्म परिवर्तन के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  90 साल पुराने गर्ल्स स्कूल पर ताला... सड़क पर उतरे बच्चे-टीचर, CM योगी से लगाई ये गुहार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link