Raebareli City

नीट पेपर लीक मामला: अधिवक्ताओं का मोदी के खिलाफ फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रायबरेली में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला, बोले- सरकार छात्रों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़, समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े अधिवक्ता भी रहे शामिल

विजय पटेल

रायबरेली, 24 जुलाई 2026ः

नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के आंदोलन को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान की गूंज यूपी के रायबरेली तक पहुंच गई है। दिल्ली में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद जिले में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
raebareli-lawyers-protest-neet-paper-leak-district-court (2)

जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के हितों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसके बाद वकीलों ने पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। अधिवक्ता अखिलेश माही ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनका कहना था कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

अधिवक्ता राहुल निर्मल ने कहा कि सरकार को आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के बाद जिले में नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। प्रदर्शन में समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े अधिवक्ता भी शामिल रहे। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पूरे घटनाक्रम पर अधिकारियों की नजर रही।

ये भी पढ़ें  रुद्रपुर में एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारी तेज, सीएम धामी ने दिए इंतजाम पूरे करने निर्देश

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button