Ayodhya

NEET पेपर लीक: आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

केंद्र सरकार के विरोध में अयोध्या के गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, आगे बढ़ने पर पुलिस ने रोका, 'चंदा चोर, चढ़ावा चोर' व 'जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है' जैसे लगाए नारे

अनिल निषाद

अयोध्या, 25 जुलाई 2026ः

नीट पेपर लीक मामले को लेकर इस समय सियासत गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजनीतिक दलों से लेकर वकीलों तक में यह मुद्दा छाया हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को अयोध्या के सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।

2

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालात को देखते हुए गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘चंदा चोर, चढ़ावा चोर’ और ‘जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है’ जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

3

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से देश के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया।

ये भी पढ़ें  अयोध्या के प्रवेश द्वार को मिली भव्य पहचान, 20 करोड़ की लागत से तैयार हुआ शानदार गेट कॉम्प्लेक्स

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button