Uttarakhand

गढ़वाल मंडल को मिले 69 विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- बच्चों का भविष्य संवारने की होगी बड़ी जिम्मेदारी

श्रीनगर में आयोजित समारोह में नव चयनित सहायक अध्यापक (एलटी) को दिए गए नियुक्ति पत्र, पौड़ी के 21, चमोली और देहरादून के 9-9, उत्तरकाशी के 8, रुद्रप्रयाग के 4, हरिद्वार के एक और टिहरी गढ़वाल के 17 शिक्षक शामिल

राजकिशोर तिवारी

पौड़ी गढ़वाल, 27 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक समावेशी बनाने की दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी जिले के श्रीनगर में आयोजित समारोह में गढ़वाल मंडल के 69 नव चयनित सहायक अध्यापक (एलटी) को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में विशेष शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित इन शिक्षकों में पौड़ी के 21, चमोली और देहरादून के 9-9, उत्तरकाशी के 8, रुद्रप्रयाग के 4, हरिद्वार के एक और टिहरी गढ़वाल के 17 शिक्षक शामिल हैं। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्य ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में अहम योगदान देते हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आधारभूत ढांचे के विकास, डिजिटल शिक्षा के विस्तार, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों से यह उम्मीद है कि वे पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
uttarakhand-69-special-teachers-appointed-garhwal-division-dhan-singh-rawat (2)

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश में समावेशी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध कराने के सरकार के प्रयासों को गति मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालयी शिक्षा विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारी, नव नियुक्त सहायक अध्यापक (एलटी) विशेष शिक्षा व उनके परिजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Uttarakhand : मदरसा बोर्ड हुआ इतिहास, एक जुलाई से प्राधिकरण संभालेगा मदरसों की कमान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button