National

NEET आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : नाबालिग छात्रों की रिहाई का आदेश, पुलिस कार्रवाई की होगी निष्पक्ष जांच

कोर्ट ने राज्यों को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने के दिए निर्देश, कहा- कानून तोड़ने वाला चाहे छात्र हो या पुलिसकर्मी, सभी पर समान कार्रवाई हो

न्यूज डेस्क, 28 जुलाई 2026:

नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में देशभर में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिसने भी कानून का उल्लंघन किया उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। चाहे वह प्रदर्शनकारी हो या फिर पुलिसकर्मी।

कोर्ट ने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से कम आयु के उन छात्र प्रदर्शनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही ऐसे पात्र छात्रों के खिलाफ सुनवाई पूरी होने तक किसी भी प्रकार की जबरन कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया गया। हालांकि अदालत ने साफ किया कि यह राहत केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को इस सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा।
neet-protest-supreme-court-orders-release-of-minor-students (2)

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए आगे चलकर स्वतंत्र समिति या विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन पर भी विचार किया जा सकता है। अदालत ने उन सभी राज्यों को निर्देश दिए जहां छात्र प्रदर्शन हुए थे कि सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन रिकॉर्डिंग, बॉडी कैमरा फुटेज, वायरलेस संचार रिकॉर्ड, पीसीआर लॉग तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों से संबंधित डिजिटल डेटा भी संरक्षित रखने और उसे सार्वजनिक न करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:

पीठ ने दिल्ली सरकार को दर्ज एफआईआर की जांच जारी रखने की अनुमति दी लेकिन कहा कि पात्र छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी। अदालत ने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों से याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर जवाब भी तलब किया है।

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि पुलिस की कथित ज्यादती के आरोपों के साथ-साथ आंदोलन के दौरान घायल हुए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के मामलों की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अदालत ने दोहराया कि कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी पक्ष द्वारा सीमा से बाहर जाकर की गई कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें  मोदी-ट्रंप का 'खास रिश्ता' देश के लिए महंगा : जयराम रमेश बोले - दोस्त दोस्त ना रहा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link