Lucknow City

Alert… भोले के भक्तों के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, कल से 28 अगस्त तक इन मार्गों पर डायवर्जन

सावन में लखनऊ के मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर, सिद्धनाथ और कोनेश्वर मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव, आपातकालीन सेवाओं को रहेगी छूट, ट्रैफिक कंट्रोल रूम करेगा सहायता

लखनऊ, 29 जुलाई 2026:

सावन मास में शिव मंदिरों में उमड़ने वाली शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से 28 अगस्त तक मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर, सिद्धनाथ और कोनेश्वर मंदिरों के आसपास विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा तथा वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा। मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र में डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहे से बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन आईटी चौराहा अथवा डालीगंज पुल चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

इसी प्रकार हनुमान सेतु चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर और डालीगंज की ओर जाने वाला यातायात भी प्रतिबंधित रहेगा। डालीगंज चौराहे से ग्रीन कॉरिडोर और मनकामेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड और आईटी चौराहा होकर गुजरना होगा। वहीं, मनकामेश्वर मंदिर ढाल से मंदिर की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें:

पारा इलाके में बुद्धेश्वर मंदिर क्षेत्र में भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। बुद्धेश्वर चौराहे से मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और यातायात को बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से होकर निकाला जाएगा। पाल तिराहा, नहर तिराहा, दुबग्गा तिराहा, बाराबिरवा चौराहा, मानकनगर तथा आगरा एक्सप्रेसवे की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
lucknow-sawan-traffic-diversion-plan-mankameshwar-buddheshwar (2)

सीतापुर रोड, दुबग्गा और अन्य प्रमुख मार्गों की ओर जाने वाले वाहनों को बुद्धेश्वर ओवरब्रिज, मोहान मोड़ और तिकोनिया तिराहा से होकर गुजरना होगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से कहा है कि यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।

हालांकि मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को पुलिस की निगरानी में प्रतिबंधित मार्गों से भी आवागमन की अनुमति दी जाएगी। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में पार्क व्यू अपार्टमेंट्स का तोहफा : LDA बनाएगा 364 प्रीमियम फ्लैट, 7 मार्च से करें रजिस्ट्रेशन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button