Uttarakhand

हरिद्वार में कांवड़ खंडित होने पर बवाल, टक्कर लगी तो कांवड़िए को पीटा, कार में तोड़फोड़

उत्तराखंड में कांवड़ियों की उमड़ रही भीड़, मंगलौर क्षेत्र में गोल्डन ढाबा के पास हुई घटना, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही अन्य की पहचान

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 2 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में हाईवे फ्लाईओवर स्थित गोल्डन ढाबा के पास एक कांवड़िए की कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर बवाल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने कार चालक के साथ मारपीट की। साथ ही कार भी तोड़ दी। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
haridwar-kanwar-yatra-bawal-manglaur-car-vandalized-one-arrested (2)

पुलिस के अनुसार शनिवार रात हाईवे फ्लाईओवर स्थित गोल्डन ढाबा के पास कुछ कांवड़ियों की एक अन्य कांवड़िए के साथ मारपीट करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। कार चालक भी कांवड़ यात्रा पर निकला श्रद्धालु था। फ्लाईओवर स्थित गोल्डन ढाबा के पास कार की टक्कर एक कांवड़िए की कांवड़ से हो गई, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने आक्रोशित होकर कार चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार तोड़ दी।
haridwar-kanwar-yatra-bawal-manglaur-car-vandalized-one-arrested (3)

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने सभी शिवभक्तों से कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, अनुशासन और कानून का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लेने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किए जाने पर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  Vocal for Local को नई उड़ान: हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, ग्रामीण महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link