Sitapur City

सेना में भर्ती का सपना अधूरा रह गया, प्रैक्टिस के दौरान हादसे में युवक की मौत

होमगार्ड भर्ती परीक्षा पास कर चुका था युवक, हर रोज Army Recruitment की तैयारी में लगाता था दौड़, पुलिस CCTV खंगालकर फरार वाहन की तलाश में जुटी

सीतापुर, 2 अगस्त 2026:

सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे एक युवक की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रोज की तरह फिजिकल तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था, तभी तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना पिसावां थाना क्षेत्र के पनहैया पुल के पास हुई।

सेना भर्ती की तैयारी के लिए निकला था

हुसैनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय धीरेन्द्र सिंह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। परिवार के मुताबिक वह रोज सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करता था। रविवार सुबह भी वह कुतुबनगर से पिसावां की ओर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान पनहैया पुल के पूर्वी छोर के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

टक्कर इतनी तेज थी कि धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

होमगार्ड परीक्षा भी पास कर चुका था

परिजनों ने बताया कि धीरेन्द्र दो भाइयों में बड़ा था। उसने हाल ही में होमगार्ड भर्ती परीक्षा पास की थी। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ पिता के खेती-किसानी के काम में भी हाथ बंटाता था। सेना में भर्ती होने के लिए वह लगातार मेहनत कर रहा था और फिजिकल तैयारी पर खास ध्यान दे रहा था।

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

हादसे की सूचना पर पिसावां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें  Holika Dahan को लेकर टूटा भ्रम! ज्योतिषविदों ने बताई सही तिथि, जानिए चंद्र ग्रहण के बीच कब किस समय होलिका दहन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link