Sitapur City

धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस का छापा… प्रार्थना सभा से तीन गिरफ्तार, बाइबल व क्रॉस बरामद

ग्रामीणों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप, पुलिस ने मौके से धार्मिक साहित्य समेत कई सामग्री कब्जे में ली, मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी

सीतापुर, 7 जून 2026:

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र स्थित रामनगर खटकरी गांव में धर्मांतरण की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गांव में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान लोगों को आर्थिक लाभ और अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान मंजीत कुमार निवासी बक्सा मार्केट लखीमपुर खीरी, विष्णु निवासी रामनगर खटकरी और नंदकिशोर मौर्य निवासी देवगनपुर को हिरासत में लिया गया। बाद में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि गांव के निवासी विष्णु ने मंजीत कुमार और नंदकिशोर मौर्य को बुलाया था। पुलिस का आरोप है कि तीनों मिलकर ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बाइबल, लकड़ी का बड़ा क्रॉस और धर्म परिवर्तन से संबंधित बताई जा रही कुछ पुस्तकें बरामद की हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  कोतवाली के सामने छलक पड़ीं राज्यमंत्री की आंखें, कहा... माफिया बाहर, कार्यकर्ता जेल में क्यों?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link