Lucknow City

सुबह बच्चों के आने से पहले गिरी आंगनबाड़ी केंद्र की छत, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों में गुस्सा

करीब 35 साल पुरानी बिल्डिंग लंबे समय से बदहाल थी, 30 बच्चों का है यहां पंजीकरण, ग्रामीण कई बार मरम्मत और नए भवन की मांग कर चुके थे, हादसे में करीब दो लाख रुपये का सामान मलबे में दबा, BDO ने जानकारी लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 3 अगस्त 2026:

लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लॉक की भदेसुवा ग्राम पंचायत के मंसबखेड़ा गांव में रविवार देर रात तेज बारिश के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर छत भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ, उस समय केंद्र में कोई मौजूद नहीं था। अगर यह घटना दिन में होती तो यहां आने वाले करीब 30 बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

जर्जर चल रहे भवन की मरम्मत भी नहीं हो सकी

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्र का भवन करीब 35 साल पुराना है और काफी समय से बदहाल हालत में था। इसी भवन में गांव के बच्चों की पढ़ाई होती थी, साथ ही उन्हें पोषाहार भी दिया जाता था। लगातार जर्जर हो रहे भवन के बावजूद केंद्र का संचालन यहीं से किया जा रहा था। यही नहीं मरम्मत तक का ध्यान नहीं दिया गया। इससे विभाग की संवेदनशीलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मलबे में दबकर लाखों का सामान क्षतिग्रस्त

छत गिरने से आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर रखा करीब दो लाख रुपये का सामान मलबे में दब गया। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की हालत देखकर पहले से ही किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सुबह आंगनबाड़ी कार्यकत्री पहुंची तो वहां का हाल देखकर सकते में रह गई। सभी ने कहा ये छत आज गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रधान बोले- कई बार की गई शिकायत

ग्राम प्रधान मोनू यादव ने बताया कि जर्जर भवन को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई। नए भवन के निर्माण या मरम्मत की मांग भी उठाई गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा होते-होते बचा।
lucknow-mohanlalganj-anganwadi-centre-roof-collapse-mansabkheda (2)

सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

हादसे की जानकारी बीडीओ मोहनलालगंज को दे दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे गांव में नाराजगी है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ नए आंगनबाड़ी भवन के जल्द निर्माण की मांग कर रहे हैं। BDO मोहनलालगंज ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि पूरे मामले की जानकारी लेकर जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : उफनाए नाले में बहे बच्चे का शव 18 घंटे बाद चार किमी दूर गोमती नदी में मिला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button